ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी से बड़ी खबर: फर्जी विश्वविद्यालय घोषित, छात्रों के भविष्य पर संकट

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल तिजारा, भिवाड़ी।
भिवाड़ी से बड़ी खबर: फर्जी विश्वविद्यालय घोषित, छात्रों के भविष्य पर संकट।
भिवाड़ी के मंसा चौक स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने फर्जी संस्थानों की सूची में शामिल कर दिया है।
आयोग द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह संस्थान UGC Act 1956 की धारा 2(फ) अथवा धारा 3 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त नहीं है।
आयोग ने चेतावनी दी है कि इस संस्थान द्वारा दी जा रही कोई भी स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री उच्च शिक्षा या सरकारी नौकरी के लिए मान्य नहीं होगी।
इससे पहले प्राप्त की गई डिग्रियां भी अमान्य मानी जाएंगी।
इस खुलासे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे ऐसे स्वघोषित संस्थानों से दूर रहें, अन्यथा उनका भविष्य गंभीर खतरे में पड़ सकता है।
Subscribe to my channel


