देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में महावीर इंटरनेशनल के राष्ट्रीय सम्मेलन का बैनर विमोचन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा (राजस्थान)। महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के तत्वाधान में आगामी 4 व 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन के बैनर का विमोचन राजस्थान सरकार के पूर्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी द्वारा किया गया।

बैनर विमोचन के दौरान चौधरी ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने महावीर इंटरनेशनल अपेक्स एवं बालोतरा केंद्र को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की सफलता की कामना की।

राष्ट्रीय सम्मेलन के समन्वयक एवं ट्रस्टी, महावीर इंटरनेशनल फाउंडेशन ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 व 5 अप्रैल को नाकोड़ा जी स्थित राज रिजॉर्ट में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में नेतृत्व प्रशिक्षण, सम्मान समारोह एवं गवर्नर काउंसिल मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर से विभिन्न केंद्रों के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे।

सह-समन्वयक पारसमल भंडारी एवं कैलाश गर्ग ने बताया कि अब तक लगभग 450 प्रतिभागियों का पंजीकरण हो चुका है। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर पर विशेष मार्गदर्शन के साथ प्रेरणादायक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

बालोतरा चेयरमैन जवाहरलाल हुडिया ने बताया कि 4 अप्रैल को आयोजित उद्घाटन सत्र में झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस प्रकाश टाटिया मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, सायंकालीन कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नारी शक्ति की प्रतीक रूमा देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी तथा प्रसिद्ध गायक पीयूष पवार विशेष अतिथि रहेंगे।

सचिव अशोक व्यास ने बताया कि सम्मेलन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। बैनर विमोचन के अवसर पर उपाध्यक्ष गौतम दांती, दलपत जैन, पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, कोषाध्यक्ष महावीर बोकाडिया, सह मंत्री हीरालाल प्रजापति सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button