LIVE TVउत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में रामनवमी पर भक्ति का अद्भुत संगम, काली माता मंदिर में सजी भव्य झांकियां व भंडारा

 

बस्ती, उत्तर प्रदेश: जिले के लबनापार ग्राम स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस मौके पर कीर्तन, भजन, आकर्षक झांकियां और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्ति में सराबोर नजर आया। भगवान श्रीराम के भजनों के साथ-साथ हनुमान जी, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती और मां काली के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। “जय श्रीराम”, “जय बजरंगबली” और “जय माता दी” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

आयोजन की खास बात यह रही कि हनुमान जी, राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती और काली जी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकियों के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की जमकर सराहना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।

इस आयोजन को सफल बनाने में अंकित तिवारी, सचिन तिवारी, प्रमोद तिवारी और आशीष तिवारी और समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रामनवमी को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया और आगे भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।

(रिपोर्ट: बस्ती टाइम्स 24 न्यूज़)

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button