उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला जागरूकता अभियान चलाया गया

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)
मोबाइल नंबर: 7376326175
खीरी, 27 मार्च 2026: जनपद खीरी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना मोहम्मदी की महिला शक्ति टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र में महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया।
अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, “Run for Empowerment”, महिला सशक्तिकरण, सम्मान और बच्चों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में भी बताया गया।
महिला शक्ति टीम ने जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को प्रमुख कानूनों, गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों और उनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। इसके अलावा, महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं और महिला हिंसा से संबंधित शिकायतों के समाधान हेतु जारी हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी साझा की गई।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।


Subscribe to my channel


