उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं व छात्राओं को किया गया जागरूक

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)

मोबाइल: 7376326175

खीरी, 27 मार्च 2026: जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना धौरहरा की महिला शक्ति टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। थानाध्यक्ष धौरहरा के नेतृत्व में महिला शक्ति टीम ने क्षेत्र में महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करने का कार्य किया।

अभियान के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचाव, उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों के बारे में भी अवगत कराया गया।

टीम द्वारा महिलाओं को गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों की जानकारी देते हुए सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही महिला हिंसा एवं अन्य शिकायतों के समाधान के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई।

पुलिस प्रशासन का यह प्रयास महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button