उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मिशन शक्ति 5.0 के तहत वनशक्ति मंदिर में जागरूकता अभियान, महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों की दी गई जानकारी

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

 मोबाइल: 7376326175

📍 खीरी (उत्तर प्रदेश) | दिनांक: 27 मार्च 2026

जनपद खीरी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना सम्पूर्णानगर की महिला शक्ति टीम द्वारा वनशक्ति मंदिर परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में किया जा रहा है। कार्यक्रम अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन और थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों, महिला सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा, सम्मान और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही उन्हें विभिन्न अपराधों से बचाव, उनके अधिकारों तथा गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक किया गया।

इसके अलावा, टीम ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और महिला हिंसा व अन्य समस्याओं के निवारण के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया।

इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाकर उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button