LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)
मोबाइल: 7376 3261 75
लखीमपुर खीरी, 26 मार्च 2026।
जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना कोतवाली सदर की महिला शक्ति टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम ने क्षेत्र में महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया।
अभियान के दौरान महिला शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिला सशक्तिकरण, सम्मान और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया गया।
टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न प्रमुख कानूनों, गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इसके अलावा, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
पुलिस विभाग का यह प्रयास महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अभियान के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाने और अपराधों की रोकथाम में मदद मिलने की उम्मीद जताई गई है।


Subscribe to my channel


