उत्तर प्रदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में मिशन शक्ति के तहत कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन, बालिकाओं को किया गया सम्मानित

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 26 मार्च 2026 (सू.वि.)
महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला अस्पताल परिसर स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर पर एक भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और उनके प्रति समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने विधि-विधान से कन्या पूजन किया और उपस्थित बालिकाओं को चुनरी ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को टिफिन, पानी की बोतल, बैग, ज्योमेट्री बॉक्स सहित अन्य उपयोगी उपहार भी वितरित किए गए। अपने संबोधन में नेहा वर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से बेटियों के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
इस कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी बीना सिंह, वरिष्ठ सहायक अशोक सिंह सहित सखी वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


