LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा
मिशन शक्ति अभियान 5.0: महिला शक्ति टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)
मोबाइल: 7376326175
खीरी, 26 मार्च 2026।
जनपद खीरी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना सम्पूर्णानगर की महिला शक्ति टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक खीरी डा. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर ने किया।
अभियान के दौरान महिला शक्ति टीम ने क्षेत्र की महिलाओं और छात्राओं को मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए।
इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों, प्रमुख कानूनों तथा सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिला हिंसा एवं अन्य शिकायतों के समाधान के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई।
पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे बिना भय के समाज में आगे बढ़ सकें।


Subscribe to my channel


