LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
गौरीफंटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 200 पाउच तंबाकू के साथ तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)
मोबाइल: 7376326175
लखीमपुर खीरी | 26 मार्च 2026
जनपद खीरी में अपराध एवं अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौरीफंटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में अवैध तंबाकू और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में “कवच योजना” के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
चेकिंग के दौरान गौरीफंटा पुलिस ने बनगवां आउट पोस्ट के पास नेपाल जाने वाली पगडंडी से एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक के दो सफेद बोरों में 200 पाउच “सुपर पावर” तंबाकू बरामद हुआ। आरोपी मोटरसाइकिल हीरो ग्लैमर (UP31W8742) से तस्करी के उद्देश्य से सामान ले जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपी
नवीन गुप्ता पुत्र भगवानदास गुप्ता, निवासी मोहल्ला रंगरेजान, कस्बा व थाना पलिया, जिला खीरी
बरामदगी
02 बोरों में कुल 200 पाउच सुपर पावर तंबाकू
एक मोटरसाइकिल (हीरो ग्लैमर, UP31W8742)
बरामद तंबाकू की अनुमानित कीमत: ₹18,000
पुलिस ने बरामद माल को सीज कर आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय पलिया भेज दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उपनिरीक्षक प्रमीत कुमार
कांस्टेबल हेमंत कुमार
कांस्टेबल विनीत कुमार
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।


Subscribe to my channel


