ब्रेकिंग न्यूज़

मेरी माँ दे लंबे बाल, परांदा लंबा लईयो,नवरात्र के छठे दिन कालड़ा परिवार के यहां सजी माता रानी की चौकी व श्री बालाजी दरबार, सैकड़ो भक्तों ने लगाई हाजिरी

"My mother has long hair; bring a long *paranda* for her." On the sixth day of Navratri, a *Chowki* (divine vigil) dedicated to Mata Rani and a *Darbar* (court) of Shri Balaji were beautifully arranged at the Kalra family's residence, where hundreds of devotees gathered to pay their respects.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर। चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में आयोजित माता रानी की चौकी एवं श्री बालाजी दरबार में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर हाजिरी लगाई और मैया रानी का गुणगान किया। नवरात्र के छठे दिन श्री नीलकंठ धाम मंदिर के तत्वावधान में किच्छा रोड स्थित सनी डेल्स में समाजसेवी ओम प्रकाश कालड़ा व चिराग कालड़ा के आवास पर भव्य चौकी एवं दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महामाई और बाबा का गुणगान किया तथा भक्ति में लीन होकर देर रात तक भजनों पर झूमते रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत कालड़ा परिवार द्वारा ज्योत प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात गणेश वंदना, श्रीराम स्तुति, हनुमान चालीसा तथा श्री बालाजी महाराज, भैरवनाथ और प्रेतराज की आरती के साथ दरबार का विधिवत शुभारंभ हुआ। भजन संध्या के दौरान माता रानी, भोलेनाथ और बालाजी महाराज के मधुर भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

भजन गायक विनीत अरोरा ने “कालका माँ मुझे तेरी जरूरत है” व “इक तू सच्ची सरकार माँ झंडेया वाली”, सुमित वार्ष्णेय ने “मेरी माँ दे लंबे बाल, परांदा लंबा लईयो” व “मेनू लाड़ लड़ाया चिंतपूर्णी ने”, हिमांशु मारवाड़ी ने “दुनिया चले ना श्रीराम के बिना” तथा रमेश राठौर व रितेश मनोचा ने “आओ चले अमरनाथ सारे भोले बाबा के द्वारे” और “भोले दी बारात चली सज-धज के” भजन प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। दरबार में पहुंचे भक्तों ने सुंदर भजनों का आनंद उठाया और झूमते हुए मैया रानी व बाबा का गुणगान किया।

दरबार के दौरान भजनों के बीच गद्दी पर विराजमान महंत विकास शर्मा पर माता रानी और बालाजी महाराज की कृपा प्रकट हुई, जिस पर श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। साथ ही पीपली धाम के महंत श्री श्री सोमानंद महाराज जी से भी आशीर्वाद प्राप्त कर श्रद्धालुओं ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर कालड़ा परिवार के ओम प्रकाश कालड़ा, चिराग कालड़ा, सिमरन कालड़ा सहित संदीप छाबड़ा, पवन अग्रवाल, जसपाल धमीजा, सुभाष खंडेलवाल, इंद्रपाल सेठी, डॉ. नीतिक बठला, डॉ. मदन लाल बठला, सौरभ चिलाना, मुदित अग्रवाल, भरत शाह, सनी छाबड़ा, अमित गोयल, रजनीश बत्रा, सुनील ठुकराल,संजय ठुकराल,अमित कक्कड़, हर्ष सिमरन, आशीष चांदना, हरमीत चावला, मोहित अग्रवाल, गौरव अनेजा, साहिल कुमार, मनीष कालड़ा, अमित कालड़ा, पंकज कालड़ा, संदीप मनोचा, शिवम जग्गा, गौरव तनेजा, सचिन तनेजा, राजेश छाबड़ा, मनोज मुंजाल, अमित चावला, सुमित बब्बर, गौरव बब्बर, गौरव जुयाल, सचिन खुराना, अजय चड्ढा, अमित अरोड़ा, विवेक दीप सिंह, पम्मी सुखीजा, शिवांश सुखीजा, पारस चुघ, हरवेश मनोचा, ललित नारंग, सुरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, राजीव मनोचा, पवन खनिजों, पवन रंगीला, मोहित अरोड़ा, विजय तोमर, अनुज पाठक, रोहित मदान, मुकेश शर्मा, अमन खुराना, गौरव खुराना, सोनू, संदीप वाल्मीकि, मुकेश भटनागर, काशीराम, रविंद्र वार्ष्णेय, मीना वार्ष्णेय, यशी वार्ष्णेय, सीमा नारंग, कंचन नारंग, पूनम मदान, नीलू खुराना, गीता शर्मा, भूमिका शर्मा, संगीता बठला, सुमन मनोचा, अनीता मनोचा, विमला, रेशू सक्सेना, श्वेता, नेहा अरोड़ा, प्रिया मनोचा, मोना खुराना, राजेंद्र कौर, इंद्रजीत कौर, मुस्कान खनिजों, सीमा रानी, रामबेटी, चिका शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button