इंडियन ट्री ओपन सीनियर्स आइटीएफ (एमटी200) टूर्नामेंट, देहरादून 2026, 25मार्च 2026, प्रतियोगिता का पांचवा अंतिम दिन
Indian Tree Open Seniors ITF (MT200) Tournament, Dehradun 2026 — March 25, 2026 — Fifth and Final Day of the Competition

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
देहरादून…शांति टेनिस एकेडेमी, डालनवाला….कोर्ट न0 01: कल संध्या 65+ आयुवर्ग के डबल्स मैच के रोमांचक मैच में कर्नल मनी मोहन नेहरू व कर्नल सुनील पांडेय(दोनो भारत) ने मिलकर प्रदीप वालिया व समशेर सिंह की टीम को 6-2,6-4 से पराजित कर फाइनल मैच जीत लिया।

आज इसी कोर्ट पर खेले गए प्रथम 50+ आयुवर्ग के सिंगल्स मैच में विजेंद्र चौहान,भारत (उत्तराखंड, देहरादून) क्रांति नंदा, भारत (उत्तराखंड, देहरादून)को 6-3,6- 4 से पराजित कर फाइनल जीत कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। दूसरे 50+आयुवर्ग के डबल्स मैच के व इस प्रतियोगिता के अंतिम फाइनल मुकाबले में विजेंद्र चौहान व संचित जैन(दोनों भारत, उत्तराखंड, देहरादून) ने अविनीश चंद्र रस्तोगी,भारत(उत्तरप्रदेश, मुरादाबाद) व सलभ सिंहपुरिया,भारत (उत्तरप्रदेश, सहारनपुर) को रोमांचक मुकाबले- में 7-6, 4-6, 10- 1 से सुपर टाई ब्रेक में हराकर विजेता बने।

कोर्ट न0 02: 65+ आयुवर्ग के डबल्स इवेंट मैच में मनी मोहन नेहरु ने एच0एस0बिष्ट को बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 6-1,6-2 से पराजित कर फाइनल जीत लिया, एच0एस0बिष्ट को उपविजेता की ट्राफी से ही संतोष करना पड़ा।
कोर्ट न0 03: 35+ आयुवर्ग के सिंगल्स इवेंट के फाइनल मैच में विकल्प पांडेय ने मेनोलिन सेथुनाथ को बेहतर खेल का प्रदर्शन कर 6-4, 2-6, 12-10 से पराजित कर ट्राफी जीत ली।

कोर्ट न0 04: 40+सिंगल्स मैच के फाइनल मैच में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर सचिन कुमार ने सौर्य वर्मा को 6-0,6-1, पराजित कर विजेता ट्राफी प्राप्त की। 30+ आयुवर्ग के डबल्स इवेंट मैच में विकल्प पांडेय व सौर्य वर्मा(दोनो भारत) को अर्पित गुप्ता व अनुज कुमार(दोनो भारत) ने 6-1,6-0, से पराजित कर फाइनल मैच जीत कर ट्राफी अपने नाम की।
उपरोक्त कोर्टस पर स्वयम चीफ रैफरी हिमांशु मलिक व तुषार शर्मा मुख्य कोच उपस्थित रहे।

संचालक कर्ता जनरल सैकेट्री सुमित गोयल,विजेंद्र चौहान, मनोज गुपता,देवेन्द्र सिंह रावत(वाइस प्रेसिडैंट), हेम कुमार पांडेय(ज्वाइंट सैकेट्री,यूटीए),दिनेश नागपाल, कोषाध्यक्ष व अमर जगाती,डिप्टी सैकट्री,डीटीए/एक्जीक्यूटिव मैंबर, यूटीए के साथ ही भूतपूर्व अध्यक्ष UTA एस. पी. सिंह एवं शान्ति टेनिस एकेडेमी के निदेशक प्रदीप वालिया के सहयोग एवं समर्थन, तथा पत्रकार बंधुओं/सहोदराओं के योगदान से प्रतियोगिता का आज अपराह्न सफलतापूर्वक समापन हो गया।
Subscribe to my channel


