बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

खारिया गांव में शोक की लहर, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

फलोदी क्षेत्र के खारिया गांव में हाल ही में हुई दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए लगातार जनप्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों का पहुंचना जारी है।

बीते 20 मार्च को क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राजस्व मंत्री रामनारायण डूडी खारिया गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।

इसके अलावा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के आमदीन जी, कचरा राम मेहरड़ा (शेखनगर) सहित कई अन्य लोगों ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं 18 मार्च को बाप (फलोदी) पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत कानसिंह जी की सिड से जुड़े कई जनप्रतिनिधि भी खारिया गांव पहुंचे। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि (प्रशासक) एवं कोऑपरेटिव अध्यक्ष व भाजपा मंडल जाम्भा अध्यक्ष कृष्णनपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शोक व्यक्त किया।

इस अवसर पर पृथ्वी सिंह देवड़ा, जेठाराम एलडीसी, अयूब खान, सिद्धाराम जयपाल, शंकरा राम पडिहार, जवारा राम, मंगलाराम, हरिराम संत, माधुराम, मेघाराम, भगवानाराम, खेताराम, खेराजराम पढ़ियार, उतमाराम जयपाल (पूर्व सरपंच), किशनाराम, पन्नालाल इणकिया, कानाराम जयपाल (पूर्व वार्ड पंच), हुक्माराम लीलावत सहित बड़ी संख्या में समाज व मुस्लिम समाज के जनप्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की।

सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की शक्ति देने की कामना की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button