बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

राजेन्द्र सियाग बने ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव : समर्थकों ने मनाई खुशी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

 बीकानेर। जिले के सामाजिक व पंचायती राज क्षेत्र में सक्रिय एवं स्व रामेश्वर डूडी के रिश्तेदार राजेन्द्र सियाग को पीसीसी चीफ गोविन्दसिंह डोटासरा की अनुशंसा एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जयहिन्द के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव द्वारा प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया हैं।

सियाग की नियुक्ति से जिले में खुशी की लहर है। उनके व डूडी समर्थकों ने इस नियुक्ति को बीकानेर जिले के लिए गौरव का विषय बताया है। इनकी नियुक्ति से प्रदेश में पार्टी एवं संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक व राजनीतिक उत्थान में वृद्धि होगी।

सियाग लंबे समय से सामाजिक व कांग्रेस पार्टी कार्यों से जुड़े हुए हैं, पार्टी में रहकर आमजन को सेवाएं प्रदान की हैं तथा किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं।

इस अवसर पर समर्थकों ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की। कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सियाग को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं ।

राजेन्द्र सियाग ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button