उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊस्वास्थ्य
योग एवं स्वास्थ्य प्रशिक्षण में विशेषज्ञ की सहभागिता, DIET लखनऊ ने किया सम्मानित

वेदान्त सिंह की रिपोर्ट
लखनऊ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) लखनऊ द्वारा आयोजित “योग एवं स्वास्थ्य” प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर के वरिष्ठ योग विशेषज्ञ डॉ. वीरेन्द्र विक्रम सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह प्रशिक्षण 23 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक विभिन्न चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें जनपद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को योग एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सिंह ने प्रतिभागियों को योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक तरीके बताए। उनके मार्गदर्शन में शिक्षकों ने योगासन, प्राणायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली के विभिन्न पहलुओं को सीखा, जिससे वे विद्यार्थियों को भी बेहतर ढंग से प्रशिक्षित कर सकें।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 36 शिक्षकों एवं 35 प्रशिक्षुओं ने सहभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर DIET प्राचार्य राम प्रवेश की उपस्थिति में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
इस उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. वीरेन्द्र विक्रम सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। संस्थान के अधिकारियों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता को भी बढ़ावा देते हैं।
अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और अधिक सुदृढ़ होगी। यह जानकारी इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष पूर्वी जोन डॉ. नवीन सिंह ने दी।

Subscribe to my channel


