ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरेवाड़ीहरियाणा

युवकों- युवतियों के बीच उनकी समस्याएं जानने पहुंचें लोक सेवा मंच के पदाधिकारी

'समाज और राष्ट्र को तेजी से आगे बढ़ाने में युवा वर्ग की समस्याओं को दूर करना अत्यंत आवश्यक' केंद्र व प्रदेश की जाॅब वैकेंसिज एवं प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर बनना चाहिए जनहित में युवा वर्ग के हकों की आवाज बुलंद करेगा लोक सेवा मंच : अशोक प्रधान

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

रेवाड़ी । जनहित में चलाए जा रहे ‘मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान’ के तहत लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने युवकों, युवतियों के बीच पहुंचकर उनकी ज्वलंत समस्याओं और हितों को लेकर संवाद किया । शहर के ऐतिहासिक महाराणा प्रताप चौक के समीप बातचीत में युवकों, युवतियों ने खुलकर अपने विचार सांझा करते हुए अपनी समस्याओं एवं सामूहिक हितकारी मांगों से अवगत करवाया ।

         औचक हाल-चाल जानने आए राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच और कमेटी के सदस्यों महेश कौशिक तथा बीके राम सिंह का उपस्थित युवकों- युवतियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया । उन्होंने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि जनहित में सक्रिय राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के अग्रणी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी समस्याओं और विचारों की सुध ली है । उन्होंने आगे कहा कि वे इस बात से बहुत अधिक प्रभावित हैं कि समाज के सीनियर सिटीजंस , बच्चों और महिलाओं की सामूहिक समस्याओं एवं हितों को लेकर हाल ही में राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने बेहत्तरीन ढंग से आवाज बुलंद की है । काफी इंतजार कराने के बाद अब युवा वर्ग की तरफ भी उनका ध्यान आया है । उत्साहित युवकों, युवतियों ने मंच के पदाधिकारियों को अपने विचारों और समस्याओं से अवगत करवाया ।

        इस कड़ी में उन्होंने बताया कि एसएससी की तर्ज पर केंद्र पर हरियाणा की प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर बनना चाहिए जिससे जाॅब वैकेंसिज का नियत समय पर एडवर्टाइज होना ,परीक्षा का शेड्यूल, रिजल्ट डिक्लेयर होने तथा ज्वाइन होने का भी समय निर्धारित हो सके । बेरोजगार युवाओं -युवतियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की एप्लीकेशन फीस में पूर्ण छूट दी जानी चाहिए । स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज स्थापित करने के इच्छुक युवाओं- युवतियों को 20 लाख रुपए तक का लोन 20% सब्सिडी के साथ लंबी अवधि के लिए दिया जाना चाहिए । उच्च शिक्षित युवाओं और युवतियों को उद्योग स्थापित करने के लिए 20 करोड रुपए तक का लोन 5% वार्षिक ब्याज दर से 20% सब्सिडी के साथ लंबी अवधि के लिए दिया जाना चाहिए । बेरोजगार युवतियों व युवाओं को गुजारे लायक क्षतिपूर्ति भत्ता ( जाॅबलेस क्लेम ) क्रमश: 58 व 60 वर्ष की आयु तक दिया जाना चाहिए ।

       इस अवसर पर राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि सैकड़ो युवाओं, युवतियों से बातचीत करके उनकी सामूहिक समस्याओं एवं जायज मांगों का फाइनल मसौदा तैयार करके जल्द देश -प्रदेश की सरकारों के कानों तक उनके हकों की आवाज पहुंचाने के काम किए जाएंगे । इस सिलसिले में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र लिखे जाएंगे । उन्होंने कहा कि युवा वर्ग सहित सीनियर सिटीजंस, बच्चों,महिलाओं की समस्याओं का सामाधन होने तक लोक सेवा मंच की ओर से मेगा संपर्क अभियान व्यापक जनहित में लगातार जारी रहेगा ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button