खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत लाभार्थी परिवार को मिला 2 लाख रुपये का क्लेम

खैरथल-तिजारा में डीसीसी/डीएलआरसी बैठक आयोजित, 2026-27 के लिए 16468.45 करोड़ रुपये ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

खैरथल-तिजारा, 25 मार्च। जिला खैरथल-तिजारा की वर्ष 2025-2026 की अंतिम तिमाही की डीसीसी/डीएलआरसी (DCC/DLRC) बैठक का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभागार, खैरथल में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में किया गया।

बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-2026 की 31 दिसंबर 2025 तक की बैंकिंग प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए आवंटित ऋण लक्ष्यों पर विचार-विमर्श करते हुए मार्च 2027 तक कुल 16,468.45 करोड़ रुपये का ऋण वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत लाभान्वित परिवार को 2 लाख रुपये की बीमा राशि का क्लेम स्वीकृत होने पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वारा सांकेतिक चेक प्रदान किया गया।

बैठक में संयोजक हरि नारायण मीना, अग्रणी जिला मुख्य प्रबंधक के साथ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक अक्षय गुम्बर, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक दीपक जाखड़, पंजाब नेशनल बैंक के उप मंडल प्रमुख नरेश गढ़वाल तथा जिला उद्योग केंद्र खैरथल के महाप्रबंधक अभिनेन्द्र सैनी सहित जिले के सभी बैंकों के जिला समन्वयक अधिकारी उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button