उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में विकास उत्सव कार्यक्रम आयोजित, मंत्री आशीष कुमार पटेल ने योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 25 मार्च 2026 (सू.वि.)

“संकल्प से सिद्धि, सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि” के उद्देश्य को साकार करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के विकास एवं उपलब्धियों के उपलक्ष्य में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार, बस्ती में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री एवं जनपद प्रभारी आशीष कुमार पटेल ने की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म का अवलोकन किया। इसके पश्चात मंत्री आशीष कुमार पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, अपना दल जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, रेशम योजना तथा आरसेटी योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को टूलकिट एवं सहायता सामग्री वितरित की गई। साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं को पुस्तकें भी भेंट की गईं।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी ने किया।

कार्यक्रम के समापन के बाद मंत्री आशीष कुमार पटेल ने प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की सफलता पर विस्तार से जानकारी दी।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button