खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गैस एजेंसियों पर प्रशासन का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी नहीं मिली—स्टॉक पर्याप्त

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा। जिला कलेक्टर खैरथल-तिजारा के निर्देशों की अनु पालना में बुधवार को उपखंड तिजारा क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और कमी की शिकायतों के मद्दे नज़र प्रशासन ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में गैस आपूर्ति एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जैरौली स्थित रोशन गैस एजेंसी एवं तिजारा की राजोरिया गैस एजेंसी का विस्तृत रूप से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने एजेंसियों के अभिलेखों का बारीकी से परीक्षण किया तथा उपलब्ध गैस सिलेंडरों और दर्ज स्टॉक का भौतिक सत्यापन भी किया। जांच में सामने आया कि दोनों गैस एजेंसियों पर सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और अभिलेखों में दर्ज मात्रा तथा मौके पर उपलब्ध स्टॉक में कोई विसंगति नहीं पाई गई। साथ ही, किसी प्रकार की कालाबाजारी की स्थिति भी नहीं मिली। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि गैस आपूर्ति से संबंधित कोई समस्या सामने आती है तो वे तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में गैस की सुचारू एवं निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button