उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)

 मोबाइल नंबर: 7376326175

📍 जनपद खीरी | दिनांक: 24 मार्च 2026

जनपद खीरी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना गोला की महिला शक्ति टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक खीरी डा. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम ने क्षेत्र की महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा, अधिकारों और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान तथा बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित प्रमुख कानूनों, गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया।

महिला शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ महिला हिंसा एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी प्रदान की।

👉 इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे किसी भी प्रकार के अपराध का डटकर सामना कर सकें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button