पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
पन्ना जिले में पहली बार आई ट्रेन गांव में दिखा खुशी का माहौल
सारे परिक्षण सफल देवेंद्रनगर के लिए काम तेज

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
*पन्ना जिले में पहली बार आई ट्रेन गांव में दिखा खुशी का माहौल*
*सारे परिक्षण सफल देवेंद्रनगर के लिए काम तेज*
. पन्ना-सतना रेल परियोजना का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जिले के लोगों को इस पल का वर्षों से इंतजार था वह मंगलवार को पूरा होने वाला है। नागौद-फुलवारी नई रेल लाइन का कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी निरीक्षण हुआ पूरा 24 मार्च को ट्रायल ट्रेन के साथ आए अधिकारी सफल रहा ट्रेन परीक्षण 130 किलो मीटर की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन। यह वह घड़ी थी जब पन्ना में पहलीबार ट्रेन पहुंचे। ट्रायल रन के बाद पन्ना जिले में ट्रेन परिचालन की राह खुली।रेल परियोजना के पूरी होने से रेल कनेक्टिविटी सुधरेगी। जिससे आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।और पन्ना जिले की व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी।विशेष ध्यान बाली बात यह थी कि पहली बार ट्रेन देख बच्चों और गांव के लोगों ने खूब फोटो ली।
सतना से देवेंद्रनगर तक पैसेंजर ट्रेन चलाने की प्लानिंगःसपनो को हकीक़त में बदलने की तैयारी।
निर्माणाधीन स्टेशनः देवेंद्रनगर, सकरिया, पन्ना
फुलवारी से देवेंद्रनगर के बीच 7 किमी ट्रैक अंतिम चरण में है
24 मार्च को सीएसआर ट्रायल किया गया। निरीक्षण और ट्रायल में कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी ऑफीसर गुरु प्रकाश, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण एमएस हाशमी, डीआरएम केके तलरेजा, चीफ इंजीनियर जेएस मीणा, प्रोजेक्ट इंजीनियर सुनील प्रजापति सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
योजना सतना-देवेंद्रनगर तक पैसेंजर ट्रेन संचालन शुरू करने की है।

Subscribe to my channel


