LIVE TVअपराधदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
देवेन्द्रनगर थाना अन्तर्गत नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पठानकोट पंजाब से किया गया गिरफ्ता

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
*देवेन्द्रनगर थाना अन्तर्गत नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पठानकोट पंजाब से किया गया गिरफ्तार*
देवेन्द्रनगर थाना अंतर्गत नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पठानकोट (पंजाब) से गिरफ्तार किया गया है।जिसमे 23.02.2026 को एक 14 वर्षीय नाबालिग बालिका द्वारा थाना देवेन्द्रनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें पड़ोस में रहने वाले आरोपी द्वारा, जब वह घर पर अकेली थी, उसके साथ जबरन दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की गई थी।मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान फरियादिया एवं साक्षियों के कथन लिए गए, घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा फरार आरोपी की तलाश हेतु लगातार प्रयास किए गए। सायबर सेल पन्ना से तकनीकी सहायता प्राप्त की गई। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी के पठानकोट (पंजाब) में होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
*सराहनीय योगदान:*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि संतोष सिंह यादव, उनि सोनम शर्मा, सउनि बृजमोहन सिंह, प्र.आर. शिवस्वरूप तिवारी, आरक्षक अमित बागरी एवं सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Subscribe to my channel


