उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

जल संरक्षण के आसान उपाय अपनाकर बचाएं भविष्य का जल – डॉ. नवजोत सिंह

 

(शिवम् सिंह वेदांत टाइम्स)

लखनऊ। आज के समय में बढ़ती जल समस्या को देखते हुए जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। इसी संदर्भ में द पॉजिटिव हीलिंग लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नवजोत सिंह ने आम जनमानस से जल बचाने के सरल और प्रभावी उपाय अपनाने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करे, तो बड़े स्तर पर जल की बचत संभव है। डॉ. नवजोत ने कहा कि ब्रश करते समय या हाथ धोते समय नल को खुला न छोड़ें, इससे अनावश्यक जल की बर्बादी होती है। इसी तरह, शावर का उपयोग सीमित समय के लिए करने से भी काफी पानी बचाया जा सकता है।

उन्होंने वर्षा जल संचयन को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि वर्षा के पानी को एकत्र कर भूजल स्तर को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही, घरों में पाइप या नलों में होने वाली लीकेज को तुरंत ठीक करना भी जरूरी है, क्योंकि छोटी-सी खराबी से भी प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ हो जाता है।

डॉ.नवजोत ने आगे बताया कि बर्तन और कपड़े धोते समय पानी का सीमित उपयोग करें तथा अनावश्यक बहाव से बचें। घरों में जल संचयन टैंक बनाकर वर्षा जल को संग्रहित किया जा सकता है, जो भविष्य में उपयोगी साबित होता है।

पौधों को पानी देने के विषय में उन्होंने सुझाव दिया कि सुबह या शाम के समय सिंचाई करें, ताकि वाष्पीकरण कम हो और पानी की बचत हो सके।

अंत में डॉ. नवजोत सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की कि जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, क्योंकि “जल ही जीवन है” और इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button