LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सुरनकोट थाना क्षेत्र में 5 फरार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 24 मार्च 2026।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सुरनकोट की टीम ने एसडीपीओ सुरनकोट की निगरानी में कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल थे और काफी समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—
बशारत हुसैन पुत्र मोहम्मद बशीर, निवासी संगला, सुरनकोट — एफआईआर संख्या 207/2018 (धारा 452, 382, 148, 324, 325, 147 RPC) में वांछित, 03 दिसंबर 2024 से फरार घोषित।
मोहम्मद इकबाल पुत्र मोहम्मद शरीफ, निवासी हरी, सुरनकोट
गुलाम अहमद पुत्र बाग हुसैन, निवासी हरी, सुरनकोट
मोहम्मद शरीफ पुत्र फतेह मोहम्मद, जाति गुर्जर, निवासी हरी, तहसील सुरनकोट — ये तीनों एफआईआर संख्या 284/2018 (धारा 452, 147, 148, 324, 323 RPC) में वांछित थे और 29 दिसंबर 2018 से फरार चल रहे थे।
मोहम्मद अकरम पुत्र अब्दुल्ला, निवासी संगला, सुरनकोट — एफआईआर संख्या 243/2012 (धारा 341, 323, 324 RPC) में आरोपी।
पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आखिरकार एक विशेष अभियान चलाकर सभी को पकड़ लिया गया।
पुंछ पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
(रिपोर्ट: बस्ती टाइम्स 24 न्यूज़)

Subscribe to my channel


