उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी में “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन, डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

 

रिपोर्टर: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)

मोबाइल नंबर: 7376326175

खीरी, 23 मार्च 2026।

जनपद खीरी में सोमवार को तहसील स्तर पर “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील गोला में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने संयुक्त रूप से की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों ने संबंधित विभागों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने और शिकायतों का विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर किया जाए। जिन मामलों का निस्तारण उच्च स्तर पर किया जाना है, उन्हें रिपोर्ट के साथ संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्रेषित किया जाए।

इसके अतिरिक्त जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में उपस्थित रहे और आमजन की शिकायतों का निस्तारण कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। प्रशासन द्वारा आयोजित इस पहल से आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच प्राप्त हुआ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button