बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विश्व गौरैया दिवस पर महावीर इंटरनेशनल बालोतरा का सराहनीय प्रयास, पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट, बालोतरा द्वारा पक्षियों के संरक्षण और उनके लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु विशेष पहल की गई। संस्था के सदस्यों ने बालाजी मंदिर के समीप पेड़ों पर परिंडे (जलपात्र) लगाकर पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था की।

इस मौके पर ट्रस्टी ओम बांठिया ने कहा कि “प्राणी मात्र की रक्षा करना हम सभी का पहला कर्तव्य है। इसी सोच के साथ पक्षियों के लिए चुग्गा, पीने का पानी और सुरक्षित ठिकाने की व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है। परिंडे लगाना एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है, जिससे गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत मिलती है।”

संरक्षक पारसमल भंडारी ने इस सेवा कार्य में सह मंत्री हीरालाल प्रजापति के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग को ऐसे कार्यों में भाग लेना चाहिए, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले।

कार्यक्रम में केंद्र चेयरमैन जवाहरलाल हुंडिया, गोतम दांती, हीरालाल प्रजापति, विमल मालवीय, दौलत राज सिंघवी सहित कई सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और पक्षियों के संरक्षण का संदेश दिया।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश इस पहल के माध्यम से संस्था ने आमजन से भी अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था करें, जिससे गौरैया सहित अन्य पक्षियों का संरक्षण किया जा सके।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button