LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

48 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा पत्नी की हत्या में पति ही निकला कातिल

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी के गोधान पहाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में मिले अज्ञात महिला के शव के मामले में पुलिस ने महज 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा कर दिया। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतका की पहचान गुलव्सा के रूप में हुई, जबकि हत्या का आरोपी उसका पति नदीम निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि दहेज प्रकरण, पारिवारिक विवाद और आपसी तनाव के चलते आरोपी ने सुनसान स्थान पर ले जाकर पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिटेन कर लिया। भिवाड़ी पुलिस की इस सटीक और तेज कार्रवाई से एक बार फिर अपराधियों में भय का माहौल बन गया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button