खेलखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जोड़ियां गांव में बाबा दौलत नाथ छठी क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, 15 टीमों ने लिया हिस्सा

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

कोटकासिम। क्षेत्र के जोड़ियां गांव में बाबा दौलत नाथ छठी क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि अरविंद सूठवाल एवं भाई हंसराज जी ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में अब तक 15 टीमें भाग ले चुकी हैं, जिससे खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11,000 रुपये तथा उपविजेता टीम को 5,100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा, जिसे लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में अभी से उत्सुकता बनी हुई है। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि अरविंद सूठवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना से खेलने का संदेश दिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button