उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

खीरी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

 

रिपोर्टर: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)

मोबाइल नंबर: 7376326175

खीरी, 23 मार्च 2026:

जनपद खीरी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना पलिया की महिला शक्ति टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला शक्ति टीम ने क्षेत्र की महिलाओं और छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।

अभियान के दौरान महिलाओं को मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें उनके अधिकारों, गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।

टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी तथा महिला हिंसा एवं अन्य शिकायतों के समाधान हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया।

पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे अपने अधिकारों के प्रति अधिक सजग हो रही हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button