जोधपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

उपधान तप आराधकों का निकला भव्य वरघोड़ा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जोधपुर 23 मार्च 026

उपधान तप आराधकों का निकला भव्य वरघोड़ा । तपागछ संघ ने किया आराधकों का बहुमान । स्वयं के आत्म कल्याण का मार्ग उपधान तप आराधना– विश्वरत्नविजय। नन्हें 8 वर्षिय बालक काव्य के उपधान तप की सर्वत्र हो रही अनुमोदना । श्रीशीतलनाथ धवा तीर्थ धवा मंदिर प्रांगण मे हुए उपधान तप आराधना निर्विघ्नं पूर्ण होने की खुशी में जोधपुर मोती चौक खापटा तपागछ आराधना भवन से उपधान तप आराधकों का भव्य वरघोडा निकाला गया जिसमें कई संस्था संगठनों श्रद्धालुओं ने तप की अनुमोदना की। श्रीजैन संघ तपागछ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया श्रीशीतलनाथ धवा तीर्थ में हुए उपधान तप (47 दिन ) आराधना निर्विघ्नं पूर्ण होने पर जैनाचार्य तपोरत्नसुरी के शिष्यरत्न पंचाचार पवित्र गणिवर्य विश्वरत्नविजय रशिमरत्नविजय एवं साध्वीवर्या क्षीणमोहाश्री म.सा. आदि ठाणा के सानिध्य में जैनों की महान आराधना उपधान तप आराधकों का वरघोड़ा खापटा स्थित तपागछ मरडिया आराधना भवन से रवाना होकर मोतीचौक त्रिपोलिया बाजार कटलाबाजार चांदी होल होते हुए रत्न प्रभ धर्म क्रिया भवन पहुँचने पर तपागच्छ संघ सहित कई संस्था संगठनों ने अक्षत वधावणा करते हुए स्वागत किया । तपागछ संघ द्धारा अगवानी कर तपस्या की अनुमोदना करते तप आराधकों का अभिनन्दन किया गया। सबसे बड़ी विशेषता की बात यह रही एक छोटे से बालक 8 वर्षीय काव्य ने उपधान कर के जिनशासन इतिहास रचा तथा साथ जिनराज जयेश महिमा कीर्ति अमीषा प्राची ऋषिका आदि वरघोड़ा का निकाला गया आयोजन में श्रावक मनोहर लाल हिरण को भी मोक्ष माला पहनाई गई तथा हिरण ने भी भविष्य में संयम लेने की भावना जगाई । इस अवसर पर गणिवर्य विश्वरत्नविजय ने प्रयास से प्रकाश की ओर बोलते हुए कहा कि प्रयास ही प्रकाश की तरफ ले जा सकता है जहाँ हर पल हर साधना एक मात्र स्वयं के लिये आत्म कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता हो वो आराधना है उपधान तप। ऐसे आत्म कल्याण कारी उपधान तप की मोक्ष माला गुरु भगवतों के वरद् हाथों से पहनने का सुअवसर मिलता है। वरघोड़ा साधर्मिक भक्ति का लाभ सिंघवी धारीवाल बाफना लुंकड छाजेड़ आदि परिवारों द्धारा सामुहिक रूप से लिया गया। जैन संस्कार मंच व महिला मंडलों सहित कई संस्था संगठनों ने साधर्मिक भक्ति की बैठा कर सुंदर व्यवस्था सभाली गई।वरघोड़ा आयोजन का सफल संचालन बलवंत खिवसरा ने किया ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button