ब्रेकिंग न्यूज़

नगर निगम पहुंचने पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा का जोरदार स्वागत,विकास कार्यों और त्रिशूल चौक की भव्यता को सराहा

BJP National Vice President Rekha Verma receives a rousing welcome upon arriving at the Municipal Corporation; she lauded the development works and the grandeur of Trishul Chowk.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर।भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह-प्रभारी रेखा वर्मा के प्रथम नगर आगमन पर रुद्रपुर नगर निगम में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। नगर निगम कार्यालय पहुँचने पर महापौर विकास शर्मा की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख उनका आभार व्यक्त किया और संगठन की मजबूती पर बल दिया।

नगर निगम में आयोजित स्वागत समारोह के उपरांत रेखा वर्मा ने शहर के नवनिर्मित त्रिशूल चौक का अवलोकन किया। चौक पर स्थापित किए गए विशाल और भव्य त्रिशूल की सुंदरता को देख उन्होंने महापौर विकास शर्मा के विजन की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रतीक न केवल शहर के सौंदर्यकरण को बढ़ावा देते हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और आस्था को भी मजबूती प्रदान करते हैं।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रेखा वर्मा ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों का रोडमैप सामने रखा। उन्होंने आह्वान किया कि कार्यकर्ता अभी से क्षेत्र में सक्रिय होकर जनता के बीच जाएं और केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचाएं।

उन्होंने महापौर विकास शर्मा द्वारा रुद्रपुर के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विकास की यह गति आगामी चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का आधार बनेगी।

इस अवसर पर काशीपुर जिला प्रभारी श्री पुष्कर काला जी, काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज पाल, श्री अजय तिवारी जी रुद्रपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, मंडल महामंत्री जितेंद्र संधू , मंडल महामंत्री पारस चुघ, पार्षद पवन राणा, राजेश जग्गा , चिराग कालरा, शालू पाल, सचिन मुंजाल, एम पी मौर्य, मुकेश रस्तोगी, सुशील चौहान, गिरीश पाल, राधे शर्मा, राजेंद्र राठौर, कैलाश राठौर, शिवकुमार गंगवार, जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर, महेंद्रि शर्मा, प्रमोद शर्मा, मानवेंद्र राय, नूरुद्दीन, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष स्वाती शर्मा, जिला महामंत्री प्रीति धीर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बिट्टू चौहान जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह यादव, प्रवीन यादव, शेखर जुयाल, गौरव जुयाल, अजय चड्ढा, शिवम खुराना, सन्नी, सुनील सिंह, मंडल उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, आकाश रस्तोगी, आकाश यादव आशीष यादव, धर्मेंद्र सैनी, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button