बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

बालोतरा के यूपीएससी सितारों का रोटरी क्लब ने किया भव्य अभिनंदन

Unite for Good" की भावना के साथ समाज की प्रतिभाओं का सम्मान: सीए पवन गर्ग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा शहर के गौरव और यूपीएससी परीक्षा में चयनित होनहार युवाओं के सम्मान में एक विशेष अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूपीएससी परीक्षा में 83वीं रैंक प्राप्त करने वाले श्री गौरव चोपड़ा (सुपुत्र श्री मुकेश जी चोपड़ा) और 287वीं रैंक प्राप्त करने वाले श्री जितेन्द्र प्रजापत (सुपुत्र श्री मोतीलाल जी प्रजापत) एवं उनके परिजनों का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्लब अध्यक्ष सीए पवन गर्ग ने कहा कि रोटरी का मूल मंत्र “Service Above Self” (स्वयं से ऊपर सेवा) है और इस वर्ष की वैश्विक थीम “Unite for Good” हमें अच्छाई के लिए एकजुट होने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि गौरव और जितेन्द्र की सफलता केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे बालोतरा शहर की जीत है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

समारोह का कुशल संचालन रोटेरियन प्रमेंद्र बाफना ने अपनी ओजस्वी शैली में किया। कार्यक्रम के अंत में सचिव रोटेरियन हितेंद्र छाजेड़ ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करना समाज का दायित्व है।

वरिष्ठ जनों की रही गरिमामयी उपस्थिति:

इस गौरवशाली अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष धनराज चोपड़ा, राजेश श्रीमाली, कमलेश गोलेच्छा सहित कोषाध्यक्ष शांतिलाल जी, विमल जी, सतीश आजाद, महावीर जी, सुरेश जी नेता (पूर्व प्रधान), और किरण जी चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके माता-पिता के त्याग एवं तपस्या की सराहना की।

इस अवसर पर रोटरी परिवार के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर चयनित अभ्यर्थियों और उनके गौरवान्वित माता-पिता का बहुमान किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button