देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में नववर्ष पर महावीर इंटरनेशनल का सेवा कार्य, जरूरतमंदों को कराया निःशुल्क भोजन व फल वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, राजस्थान:

नव संवत्सर (नववर्ष) के शुभारंभ के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। संस्था की ओर से ओस स्वयं सिद्धा आश्रम (वृद्धाश्रम), हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र तथा बस स्टैंड के समीप स्थित अन्नपूर्णा रसोई घर में जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन, मिष्ठान एवं फल वितरित किए गए।

इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने आश्रम में उपस्थित वृद्धजनों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, निरोगी और सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने बताया कि नव संवत्सर के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा सप्ताह भर विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं।

संस्था के संरक्षक पारसमल भंडारी ने अन्नपूर्णा रसोई घर में संचालित निःशुल्क भोजन व्यवस्था की सराहना करते हुए बताया कि गुप्त दानदाताओं के सहयोग से यह सेवा कार्य निरंतर जारी है, जो जरूरतमंदों के लिए बहुत सहायक साबित हो रहा है।

केंद्र चेयरमैन जवाहरलाल हुडिया ने जानकारी दी कि महावीर इंटरनेशनल द्वारा हर माह नियमित रूप से विभिन्न सेवा गतिविधियां संचालित की जाती हैं, जिनका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना है।

कार्यक्रम में जवेरीलाल मेहता, गौतमचंद दांती, महावीर बोकडिया, हीरालाल प्रजापत, दौलतराज सिंघवी, अरुण श्रीवास्तव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। वहीं स्वयं सिद्धा आश्रम के सचिव कमलेश कुमार यादव एवं अशोक यादव ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए इस सेवा कार्य की सराहना की।

यह आयोजन सामाजिक समरसता और सेवा भावना का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button