ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी में पहाड़ी पर महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
काली खोली धाम क्षेत्र में नीले घोड़े की गुफा के पास मिला शव, पहचान अब तक नहीं

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी:
भिवाड़ी के काली खोली धाम क्षेत्र स्थित बाबा मोहनराम पहाड़ी पर शनिवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव नीले घोड़े की गुफा के समीप संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला।
घटना की सूचना मिलते ही फेज तृतीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
प्रारंभिक जांच में महिला की उम्र करीब 30 वर्ष आंकी गई है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मृतका सलवार-सूट पहने हुई थी।
शव की हालत को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला के चेहरे पर पत्थर से वार किए जाने के गंभीर निशान मिले हैं, जिससे खून बहने के स्पष्ट संकेत दिखाई दिए हैं।
फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है और मामले की गहन जांच जारी है। साथ ही मृतका की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
पुलिस की अपील:
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी थाने में सूचित करें, ताकि मामले का जल्द खुलासा किया जा सके।
Subscribe to my channel


