बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने किया नेशनल न्यूज लाइव चैनल कार्यालय का उद्घाटन
मीडिया में नैतिकता और जिम्मेदारी पर रखे विचार, मंत्रोच्चार के साथ हुआ विधिवत पूजन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 21 मार्च। सुदर्शना नगर में नेशनल न्यूज लाइव चैनल एवं विभिन्न न्यूज पोर्टल्स के नए कार्यालय का शनिवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुई, जिसमें संतोषानंद महाराज ने पूजा-अर्चना संपन्न करवाई और नवस्थापित कार्यालय के सफल संचालन की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. हरिशंकर आचार्य उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
राजेन्द्र कुमार नायक ने मीडिया को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताते हुए कहा कि आज पत्रकारिता केवल सूचना देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को सही दिशा देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभाती है। उन्होंने निष्पक्षता, सत्यता और नैतिक मूल्यों को पत्रकारिता की आधारशिला बताया।
डॉ. हरिशंकर आचार्य ने डिजिटल युग में मीडिया की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सूचना की तेजी के साथ उसकी विश्वसनीयता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रतिनिधि, मीडिया के एथिक्स को समझें। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भी जरूरतमंदों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इससे पहले अतिथियों ने फीता खोलकर कार्यालय का उद्घाटन किया। नायक ने पोडकास्ट स्टूडियो का अवलोकन किया तथा वीडियो संदेश भी दिया।
रामदयाल भाटी ने स्वागत उद्बोधन दिया। नेशनल न्यूज लाइव चैनल के संभाग ब्यूरो हेड जय सिंह चौहान ने नेशनल न्यूज लाइव चैनल, अनुशासित वाणी न्यूज पोर्टल, सच राजस्थान न्यूज पोर्टल, दैनिक थार संवाद समाचार पत्र और भारत न्यूज 24 के संचालन से संबंधित जानकारी दी। यतेंद्र चढ्ढा ने आभार जताया।
समारोह में बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष खुशाल सिंह मेड़तिया, राजीव जोशी, रामरतन मोदी, डॉ. रामदयाल भाटी, मोहन कड़ेला, बाबू सिंह कच्छावा, अशोक प्रेमी, मुकुंद खंडेलवाल, ओमप्रकाश सोनगरा, विजय सिंह राठौड़, प्रमोद मोदी, एड. बहादुर सिंह निमोरिया, अख्तर चूड़ीगर, सलीना खान, कमल सैन, गायत्री, त्रिलोक सिंह, अमित राजपुरोहित, पृथ्वी सिंह राठौड़ एवं संजीव पाराशर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में आयोजकों द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया गया कि यह नया कार्यालय बीकानेर में पत्रकारिता के क्षेत्र में नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा।

Subscribe to my channel


