बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मानव जीवदया सेवा समिति द्वारा विशेष बच्चों को फल वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। मानव जीवदया सेवा समिति द्वारा स्नेह मनोविकास विद्यालय में अध्ययनरत विशेष बच्चों को फल वितरण किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि समाजसेवी ओम प्रकाश बांठिया सहित सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया तथा उनका हौसला बढ़ाते हुए उन्हें प्रेरित किया। बच्चों ने भी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष हीरालाल प्रजापति, जवाहर लाल हुंडिया, ,दौलतराज सिंघवी तथा गौतम चंद दांती उपस्थित रहे। सभी ने विशेष बच्चों के साथ संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया और समाज में ऐसे सेवा कार्यों की आवश्यकता पर बल दिया।

विद्यालय के प्रबंधक सत्यनारायण ने समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अंत में समिति सदस्यों ने कहा कि मानव सेवा ही मनुष्य का सच्चा धर्म है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे। ✨

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button