बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
तिलवाड़ा पशु मेले में निशुल्क मेडिकल शिविर का समापन, 660 मरीजों को मिला लाभ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग, बालोतरा
बालोतरा/तिलवाड़ा: विख्यात रावल मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा में महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा आयोजित निशुल्क मेडिकल शिविर का समापन मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अरुण चौधरी के करकमलों द्वारा किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
मुख्य अतिथि डॉ. अरुण चौधरी ने महावीर इंटरनेशनल की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने पशु मेले में आमजन के लिए उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन एवं अनाज व्यापारी संघ द्वारा मीठे पेयजल की उत्कृष्ट व्यवस्था को भी प्रशंसनीय बताया। उन्होंने कहा कि तिलवाड़ा मेला देश के प्रसिद्ध मेलों में से एक है, जहां ऊंची नस्ल के घोड़ों सहित अन्य पशुओं की अच्छी खासी संख्या देखने को मिलती है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री अमरा राम चौधरी ने महावीर इंटरनेशनल और ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को उल्लेखनीय बताया। वहीं संरक्षक पारसमल भंडारी ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन द्वारा वर्षों से नियमित रूप से प्याऊ की व्यवस्था भी की जा रही है, जो आमजन के लिए बेहद उपयोगी है।
महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने बताया कि इस शिविर में कुल 660 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही उन्होंने दानदाता कांतिलाल मुनोत एवं हुलास कुमार चोपड़ा परिवार के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
केंद्र अध्यक्ष जवाहरलाल हुडिया के नेतृत्व में कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान किया गया। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. महेश शर्मा का साफा पहनाकर विशेष सम्मान किया गया। साथ ही पूर्व नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता मदन राज चोपड़ा, जिला परिषद सदस्य उमाराम पटेल एवं ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरमाराम का भी सम्मान किया गया।
सह मंत्री हीरालाल प्रजापत ने बताया कि इस अवसर पर संस्था के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिनमें जवेरी लाल मेहता, मोहम्मद यूसुफ भांतगर, गौतम दांती, महावीर बोकाडिया, रमेश चोपड़ा, भंवर लाल भंडारी, मजहर खान, भूपत मांडोत सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी वर्ग ने भाग लिया।

Subscribe to my channel


