देशधर्मपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

आपसी प्रेम और भाई चारे के साथ मनाया गया ईद का त्यौहार

लोकेशन=रैपुरा।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

*आपसी प्रेम और भाई चारे के साथ मनाया गया ईद का त्यौहार*

रैपुरा की जामा मस्जिद में बड़ी धूमधाम के साथ नमाज़ अदा की गई। इस अवसर पर सदर कलीम शाह ने कहा कि ईद खुशियों, प्रेम और आपसी भाईचारे का त्यौहार है, जो सभी को एक-दूसरे से जोड़ता है।

इस दौरान हिंदू भाइयों ने भी जामा मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को फूल-माला पहनाकर ईद की बधाई दीं।जो गंगा-जमुनी तहज़ीब की सुंदर मिसाल बनी।

वहीं जामा मस्जिद के उपाध्यक्ष निसार खान ने कहा कि यही एकता और भाईचारा हमारे देश की असली ताकत है, जो भारत को मजबूती से जोड़कर रखता है।

कांग्रेस नेता नीरज बड़ागांव एवं उनकी टीम ने भी पहुंचकर सभी को ईद की बधाई दी और आपसी प्रेम व एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button