उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला शक्ति टीम का जागरूकता अभियान

महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा, साइबर जागरूकता व अधिकारों की दी गई जानकारी

 

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)

मोबाइल नंबर: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 21 मार्च 2026:

जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना कोतवाली सदर की महिला शक्ति टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में महिला शक्ति टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं और छात्राओं को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया।

अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही उन्हें उनके अधिकारों, प्रमुख कानूनों और महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके अतिरिक्त, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ महिला हिंसा एवं अन्य समस्याओं के समाधान हेतु जारी हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी साझा की गई, ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button