उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
चैत्र नवरात्रि में मांस की बिक्री रोकने की मांगः विश्व हिन्दू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। शुक्रवार को विश्व हिन्दू महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में महासंघ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। मांग किया कि चैत्र नवरात्रि को देखते हुये जनपद के प्रमुख स्थानों पर मांस की बिक्री को रोका जाय।
ज्ञापन देने के बाद अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि चैत्र नवरात्रि को देखते हुये मुख्य स्थानों पर मांस की बिक्री न होेने पाये। कहा कि जनपद के अनेक सार्वजनिक स्थानों पर ध़डल्ले से मांस की दूकानें संचालित हो रही है। उन्होने जिला प्रशासन से मांग किया कि तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थानों पर मांस की दूकानें और मांसाहारी भोजन बनाने वाले होटलों को बंद कराया जाय।
मांस की बिक्री रोके जाने हेतु सौंपे ज्ञापन में मुख्य रूप से महासंघ के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, बालकृष्ण सिंह, जिला महामंत्री विवेक श्रीवास्तव, अर्पण श्रीवास्तव , महेश गुप्ता रूप नारायण गौड,़ ममता शर्मा, लक्ष्मण ओझा, शांति ओझा, उपेंद्र सिंह, रजनीश तिवारी, दीपक चौधरी, सोनू चौधरी एडवोकेट, शैलेंद्र शुक्ला, राज मंगल मिश्रा, विपुल पाण्डेय, सुनील मिश्रा रवि शुक्ल आदि शामिल रहे।

Subscribe to my channel


