LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

 

रिपोर्टर: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)

 मोबाइल नंबर: 7376326175

खीरी, 20 मार्च 2026:

जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी हैं। इसी क्रम में थाना मैलानी की महिला शक्ति टीम द्वारा सिद्धी विनायक पब्लिक स्कूल में छात्राओं को जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के द्वितीय चरण में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मैलानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस दौरान महिला शक्ति टीम ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा, सम्मान एवं बच्चों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचाव के तरीके और उनके अधिकारों के बारे में भी अवगत कराया गया।

छात्राओं को प्रमुख कानूनों, महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध होने वाले अपराधों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला हिंसा एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना रहा, जिससे वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने अधिकारों का सही उपयोग कर सकें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button