पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशव्यापार
रोहित अग्रवाल ने सुनिश्चित की तरक्की की राह लगाया सीड ग्रेडिंग प्लांट

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
*रोहित अग्रवाल ने सुनिश्चित की तरक्की की राह लगाया सीड ग्रेडिंग प्लांट*
पन्ना निवासी युवा उद्यमी रोहित अग्रवाल ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का लाभ लेकर वार्ड क्रमांक 28 जनकपुर में अपनी पुश्तैनी जमीन पर सीड ग्रेडिंग प्लांट लगाया।32 वर्षीय रोहित ने उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के माध्यम से क्रियान्वित इस महत्वाकांक्षी योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 7 लाख 13 हजार रूपए का ऋण प्राप्त कर सीड ग्रेडिंग मशीन की इकाई स्थापित की।इस योजना में 2 लाख 49 हजार रूपए की सब्सिडी भी मिली।उन्होंने बताया कि इस प्रकार की योजनाओं से उद्यम स्थापना के इच्छुक युवक युवतियों को बहुत सहूलियत प्राप्त होगी है। विभागीय अधिकारियों एवं रिसोर्स पर्सन की मदद से आसानी से समस्त वांछित प्रक्रियाओं को पूर्ण कर योजना का लाभ लेने वाले रोहित ने बताया कि सीड ग्रेडिंग मशीन से गेहूं, चना,जौ,सरसों इत्यादि स्कंध की ग्रेडिंग कर मांग अनुसार स्थानीय बाजार में उपलब्ध कराया जाता है। किसानों को क्वालिटी बीज तैयार कर प्रदान करते हैं।वर्तमान में औसत मासिक आमदनी 30 हजार रूपए प्रतिमाह तक है। सीड ग्रेडिंग प्लांट में 5 व्यक्तियों को भी रोजगार मिला है।

Subscribe to my channel


