खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़क कट मरम्मत हेतु विशेष एकदिवसीय अभियान संचालित

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल-तिजारा, 20 मार्च। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिले के शहरी क्षेत्रों में सड़क कट (रोड कट) की मरम्मत के लिए विशेष गहन एकदिवसीय अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा की गई सड़क कटिंग वाले स्थानों को पुनः उनकी मूल स्थिति में लाकर आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाना है।
अधिशासी अभियंता आदेश कुमार यादव ने बताया कि अभियान के तहत विभाग (PWD) द्वारा विभिन्न मार्गों पर सड़क कट की मरम्मत का कार्य किया गया। इसमें कुलताजपुर से नूर नगर मार्ग, बासकृपाल नगर गेट से गंज रोड, किशनगढ़बास के ODR इनर रोड, मुंडावर-हरसोली एसएच-108 (नगरपालिका मुंडावर क्षेत्र), कोटकासिम-किशनगढ़ रोड से कन्हाड़का सीमा तक एलएसजी रोड तथा किशनगढ़ से कांकरा रोड पर मरम्मत कार्य किया गया।
अधिशासी अभियंता आदेश कुमार यादव ने बताया कि इस विशेष अभियान के माध्यम से सड़क कटिंग वाले स्थानों को ठीक कर यातायात को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के साथ ही आमजन को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। कार्यों की निरंतर निगरानी कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Subscribe to my channel


