अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
टपूकड़ा में नव नियुक्त SHO का स्वागत, व्यापारियों ने रखीं समस्याएं

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
टपूकड़ा। क्षेत्र में नव नियुक्त थानाधिकारी प्रदीप नेहरा का शनिवार को सामाजिक स्तर पर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं अग्रवाल समाज टपूकड़ा के अध्यक्ष टीटू गर्ग ने थाने पहुंचकर उनसे मुलाकात की और साफा व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ऋषु गोयल, मोनू गर्ग, ललित शर्मा, रोहित वत्स सहित अनेक गणमान्य नागरिक व ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं थानाधिकारी के समक्ष रखीं और समाधान की मांग की। इस पर थानाधिकारी प्रदीप नेहरा ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि बाजार सहित पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आमजन व व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास करेगी।
Subscribe to my channel


