LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा
मिशन शक्ति 5.0: मैगलगंज में महिला शक्ति टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)
मोबाइल: 7376326175
लखीमपुर खीरी, 20 मार्च 2026।
जनपद खीरी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत द्वितीय चरण में थाना मैगलगंज की महिला शक्ति टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मितौली के मार्गदर्शन में यह अभियान आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक मैगलगंज के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम ने क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।
अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान, बच्चों की सुरक्षा तथा उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में भी बताया गया।
महिला शक्ति टीम ने उपस्थित लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिला हिंसा से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया।
पुलिस विभाग द्वारा चलाया गया यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Subscribe to my channel


