धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गौरेया चिड़िया के घोंसले लगाकर सरंक्षण का दिया संदेश

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा विश्व गौरेया दिवस पर गौरेया चिड़िया के सरंक्षण का संदेश देते हुए मिट्टी के घोंसले बनाकर पेड़ो पर लगवाये गए।

संस्थान नगर उपाध्यक्ष राजू माली ने बताया कि संस्थान की इस पहल से निश्चित रूप से गौरेया चिड़िया को बचाने को लेकर जागृति आएगी संस्थान अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे के निर्देशन में गौरेया चिड़िया के लिए मिट्टी के घोंसले निशुल्क वितरित किए जाएंगे।

धर्मेन्द्र दवे ने कहा कि मार्गदर्शक पारस भंडारी, सरंक्षक अशोक व्यास, कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष गौतम चौपड़ा की उपस्थिति में इस अभियान की शुरुआत की गई संस्थान सदस्यों द्वारा संकल्प लिया गया है कि सभी सदस्य गौरेया चिड़िया के लिए अपने घर व बगिचो में घोंसले लगाएंगे व ऐसा वातावरण भी बनाएंगे ताकि गौरेया चिड़िया खुद को सहज़ महसूस करें।

आज गौरेया चिड़िया विलुप्त होती जा रही है यह चिड़िया अक्सर घरेलू वातावरण में घुल मिल कर रहने वाली होती है इसलिए सभी सदस्य इनके सरंक्षण हेतु पेड़ लगाएंगे व घर के आगे परिंडे लगाकर इनका विशेष ध्यान रखेंगे।

पारस भंडारी ने कहा कि संस्थान द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निशुल्क परिंडे वितरण की योजना शुरू की जाएगी आज सभी सदस्यों ने मिट्टी के घोंसले लगाकर व परिंडे लगाकर गौरेया चिड़िया को सरंक्षण व सुविधा देने का संकल्प लिया गया है साथ ही सभी सदस्य अपने अपने घर के आगे भी ऐसे घोंसले लगाएंगे।

इसके साथ पक्षी प्रेमी व्यक्तियों को यह घोंसले निशुल्क भी वितरित किए जाएंगे।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष आनंद दवे,घनश्याम सिंह राजपुरोहित,कमलेश सोनी,विमल मालवीय,मानाराम जाट, इंद्रदास वैष्णव सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button