LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

मिशन शक्ति 5.0 के तहत मथुरापुरवा में जागरूकता अभियान, महिलाओं को किया गया जागरूक

 

 रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

 मोबाइल: 7376326175

📍 खीरी | दिनांक: 20 मार्च 2026

जनपद खीरी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना सिंगाही की महिला शक्ति टीम द्वारा ग्राम मथुरापुरवा में जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत महिलाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, महिला सशक्तिकरण और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न कानूनों और गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से बताया।

अभियान पुलिस अधीक्षक खीरी डा. ख्याति गर्ग के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी निघासन के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सिंगाही के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

महिला शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। साथ ही महिला उत्पीड़न या किसी भी प्रकार की शिकायत के निवारण हेतु हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button