उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में सड़क सुरक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 20 मार्च 2026 (सू.वि.)

जनपद बस्ती में सड़क सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) क्षेत्रों में आवश्यक संकेतक बोर्ड लगाए जाएं, ताकि लोगों को सतर्क किया जा सके।

इस दौरान आरटीओ विभाग ने जानकारी दी कि 1 अप्रैल से सभी स्कूली वाहनों का फिटनेस चेक अनिवार्य रूप से किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन को संबंधित पोर्टल पर वाहनों के फिटनेस से जुड़े सभी दस्तावेज अपडेट करने होंगे। मानकों की पूर्ति के बाद ही वाहनों के संचालन की अनुमति दी जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनाए जाएं, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।

उन्होंने जननी सुरक्षा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि लाभार्थियों का डेटा पोर्टल पर अपडेट कर समय से भुगतान किया जाए। इसके अलावा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एचआईवी जांच किट की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपनी-अपनी योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बैठक में सीएमओ डॉ. राजीव निगम, डीपीआरओ धनश्याम सागर, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, एसीएमओ डॉ. ए.के. चौधरी, सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य, टीएसआई अवधेश तिवारी सहित सभी बीडीओ, एमओआईसी व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button