शान्ति टेनिस एकेडेमी,डालनवाला,देहरादून में इंडियन ट्री जूनियर्स आइटीएफ (जे60)टूर्नामेंट 2026 का पांचवां दिन
Day 5 of the Indian Tree Juniors ITF (J60) Tournament 2026 at Shanti Tennis Academy, Dalanwala, Dehradun.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
देहरादून…आज (दिनांक19-03-2026) प्रतियोगिता के पांचवे दिन शांति टेनिस एकेडेमी मे प्रत: 9 बजे से निम्नानुसार मैच खेले गए।

बालक: कोर्ट न0-01पर यस्विन दहिया ने आदित्य मौर (दोनों भारत) को सिंगल्स इवेंट के मैच में शानदार टेनिस खेलते हुए 6-0,6-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।कोर्ट न0-02 पर भारत के ओम वर्मा ने सिवतेज सिरफुले को 6-2,7-6(2) से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।कोर्ट न0-03 पर देव विपुल पटेल ने भारत के ही आरव चावला को 6-3,6-2 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बालिका: कोर्ट न0-01पर स्वनिका राय,यूएसए ने भारत की दिया चौधरी को 4-6,6-3,6-2 से बेहतर खेल का प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।कोर्ट न0-02 पर भारत की जया कपूर ने भारत की ही दीपशिखा विनियागामूर्थी को 3-6,6-3,6-2 से हराकर उलटफेर किया। क्रथिका पदमाकुमार ने सिंगल्स इवेंट के मैच में समारिका कोहली भारत को 6-2,6-4 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कोर्ट न0-04 पर इहा जोशी,भारत ने भारत की ही दिशा कुमार को 7-6(2),6-2 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी कोर्ट पर अगले मैच में हर्षित कतकम भारत ने 6-4,3-6,6-3से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

कल संध्या कोर्ट न0-01पर खेले गए मैच में उत्तराखंड की बालिका दिया चौधरी ने भारत की ही जान्वही तमीनीदी को 6-2,6-2 के बड़े अन्तर से हराया।इसी कोर्ट पर उत्तराखंड की दूसरी बालिका जया कपूर ने भारत की ही मानसी सिंह को 6-3,6-2 से हराकर कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।अगले मैच में बालक वर्ग में डबल्स इवेंट में हांगकांग के एलेक्स लैप हंक हुइ व आदित्य मौर की जोड़ी ने वीरेन्द्र मदाम व पंसुल ओबोवेजा (दोनों भारत) को 6-4,6-2 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

एक अन्य बालिकाओं के डबल्स मैच में आहान व करथिका पदमाकुमार की जोड़ी ने अनन्या चौधरी कनाडा व जान्वही तमीनीदी भारत को संघर्षपूर्ण तरीके से 7-6(6), 7-5 से पराजित किया।जबकि कारथिका पदमाकुमार ने अपने हमवतन भारत की सात्वी पराग मरदानिया को 6-2,6-4से पराजित किया।बालिका सिंगल्स इवेंट के अगले मैच में दिशा कुमार (भारत) ने तेजस्वी मन्नेनइ (भारत) को 7-5,4-6,6-2 से संघर्षपूर्ण मैच में हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
तुषार शर्मा, मुख्य कोच, शांति टेनिस एकेडेमी ने बताया कि कल प्रात: 9 बजे से चारों कोर्टस में मैच खेले जाएंगे, उपाध्यक्ष, यूटीए, देहरादून मनोज गुप्ता का कथन है कि आने वाले 5 वर्षों में उत्तराखंड प्रदेश के विभिन्न जनपदों से और बेहतर खिलाड़ियों की उम्मीद की जा सकती है,चूंकि टेनिस खेल के प्रति डिस्ट्रिक्ट वाइज आकर्षण बढ़ रहा है,साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की बालक, बालिकाओं का प्रदर्शन भी निरंतर बेहतर होता जा रहा है।
Subscribe to my channel


