LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 20 साल पुराने लूट मामले में आरोपी को 5 साल की सजा

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

 मोबाइल: 7376326175

📍 लखीमपुर खीरी | दिनांक: 19 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में करीब 20 वर्ष पुराने एक लूट के मामले में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को सजा सुनाई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2006 में थाना पसगवां क्षेत्र में आरोपी सर्वेश कुमार पुत्र रामकिशन निवासी पूर्वी लखपेड़ा, मोहम्मदी के खिलाफ लूट एवं लूट के इरादे से हमला करने का मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में थाना पसगवां पर मुकदमा संख्या 602/2006 धारा 394/34/307 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

मामले की सुनवाई माननीय न्यायालय ASJ मोहम्मदी, खीरी में हुई, जहां दिनांक 19 मार्च 2026 को आरोपी सर्वेश कुमार को दोषी करार देते हुए 05 वर्ष के कारावास एवं 15,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

इस मामले में सजा सुनिश्चित कराने में लोक अभियोजक श्री कपिल कटियार एवं कोर्ट पैरोकार कांस्टेबल संदीप पांडेय का विशेष योगदान रहा।

👉 जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button